
सिकंदराराऊ। पुरदिलनगर रोड स्थित रजबाहा के निकट खेत की रखवाली कर रही एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । मृतक बंबे के सहारे खेत की रखवाली करते थे तथा सोमवार की सुबह उनका शव बम्बे के किनारे पड़ा मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई ।मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
बताया जाता है कि खान बाबा पुत्र शकूर खान निवासी मोहल्ला सराय उम्दा बेगम उम्र 60 वर्ष बम्बे के किनारे एक खेत की रखवाली करता थे। रात में वह वहीं पर सो जाया करता थे ।खान बाबा का एक लड़का सोहेब अलीगढ़ में जोहर बाग में रह रहा था। सोमवार की सुबह लोगों ने बंबा के किनारे खान बाबा को पड़े हुए देखा। पास जाकर देखा तो ज्ञात हुआ कि उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसएसआई अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।












