द कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में मनाया पृथ्वी दिवस

हाथरस। द कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल परिसर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक सजीव और प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, पेंटिंग और अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार नगाइच ने किया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों के भीतर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूती देना है। आज के ये युवा ही कल का सुरक्षित और साफ़-स्वच्छ ग्रह बनाएंगे। प्रतियोगिताओं के परिणाम बच्चों की रचनात्मक सोच और पर्यावरणीय संदेशों के प्रस्तुतिकरण पर आधारित रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों ने जल संरक्षण, प्लास्टिक उपयोग में कमी, वृक्षारोपण और ऊर्जा बचत जैसे विषयों को अपने-अपने पोस्टर, निबंध और चित्रों के माध्यम से उजागर किया। जजों द्वारा तकनीकी कुशलता और प्रस्तुति के नज़रिये से विजेताओं का चयन किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment