
सिकन्द्राराऊ-। विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक हसायन के गॉव जरैरा में विप्र कुल शिरोमणि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की आयोजित विशाल व भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने पूजा अर्चना कर एवं उनके छविचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी का फूल माला पहनाकर व पटका पहनाकर तथा भगवान परशुराम जी की तरवीर भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। वहीं रामेश्वर उपाध्याय ने सभी को शोभायात्रा की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर छोटू पंडित, अंकित पंडित, आदर्श पंडित, गौरव कौशिक, आदित्य शर्मा, योगेश कौशिक, मोहित कौशिक, निशु कौशिक, अजय शर्मा आदि मौजूद थे।












