अनूप शर्मा

सिकंदराराऊ। कस्बा पुरदिल नगर में जलेसर मार्ग स्थित बिजली घर के निकट रविवार को एक डंपर और बलेनो कार की भिंडत हो गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । इस दौरान कार सवार लोग बाल बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई ।
बताया जाता है कि रविवार की दोपहर को एक डंपर जलेसर की ओर से आ रहा था । जैसे ही डंपर जलेसर मार्ग स्थित विद्युत उपकेंद्र के समीप पहुंचा । तभी सिकंदराराऊ की ओर से आ रही एक बलेनो कार डंपर से टकरा गई । हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई । घटना से कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई । गनीमत रही की कोई जनहानि नही हुई। कार सवार लोग बाल बाल बच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया । जिसके बाद पुनः यातायात सुचारू हो सका।









