दिवाकर समाज के युवक की मौत पर सपा नेता काके ने की कार्यवाही की मांग

हाथरस। थाना चंदपा में कल पुलिस अभिरक्षा के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर उक्त मामले में कार्यवाही की मांग की गई है।

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कमेटी में सदस्य रामनारायण काके ने चंदपा थाने में पुलिस की कस्टडी में चंद्रपाल दिवाकर की हुई मौत के मामले में पुलिस के दोषियों लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर मृतक परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।उन्होने कहा दिवाकर समाज के चंद्रपाल दिवाकर हाल निवासी दिल्ली पैतृक निवासी बरतर खास सिकंद्राराऊ की मृत्यु को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर उनका पोस्टमार्टम कराया तथा परिवारजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी।मौके पर ही पुलिस अधीक्षक से फोन पर वार्ता कर उनको शीघ्र से शीघ्र न्याय और दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करने के लिए कहा गया। इस दौरान नेत्रपाल सिंह राजपूत, हेमंत गौड़, पूर्व नगर अध्यक्ष आजाद कुरैशी, डॉ.राधेश्याम रजक, पिंटू दिवाकर, चिंकू शर्मा, शहर अध्यक्ष ताराचंद कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, मोहित कश्यप एडवोकेट आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment