सासनी में भगवान श्री परशुराम शोभायात्रा का विहिप बजरंग दल ने किया भव्य स्वागत

सासनी। कस्बा में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। भक्ति और शक्ति के संगम के बीच यात्रा का मार्ग जयकारों से गूंज उठा।शोभायात्रा के दौरान पूरा सासनी नगर भगवामय नजर आया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और भगवान परशुराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने न केवल स्वागत किया, बल्कि व्यवस्थाओं में सहयोग कर सामाजिक एकता और सनातनी परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे अतिथियों, आयोजकों और स्वरूपों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। स्वागत के मुख्य आकर्षण में प्रतीक चिन्ह भेंट कर संगठन की ओर से मुख्य अतिथियों को स्मृति स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। विहिप जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग के नेतृत्व में सभी प्रमुख सदस्यों को भगवा पटका पहनाकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। डॉ. अमित भार्गव जिला उपाध्यक्ष विहिप ने भगवान श्री परशुराम जी के आदर्श हमें अन्याय के विरुद्ध लड़ने और समाज की रक्षा करने की प्रेरणा देते हैं। उनका स्वागत करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
स्वागत कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के जिला एवं प्रखंड स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी प्रखंड अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय,प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा,प्रखंड उपाध्यक्ष हेमंत कौशल, प्रखंड सह मंत्री सचिन भार्गव,प्रखंड संयोजक बजरंगदल अंकित उपाध्याय, प्रखंड सह संयोजक सत्यम रावत,अमन भार्गव आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment