
सिकंदराराऊ। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कस्बा में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के उपलक्ष में कल मंगलवार को धूमधाम के साथ जी टी रोड स्थित अंबेडकर पार्क से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा कस्बा के विभिन्न मार्गों से होती हुई गुजरेगी। शोभायात्रा में शामिल दर्जनों झांकियां श्रद्धालुओ के मध्य आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी । शोभायात्रा का समापन जी टी रोड स्थित अंबेडकर पार्क पर पहुँचकर होगा। शोभायात्रा को लेकर आयोजको ने तैयारियां पूर्ण कर ली है । आयोजको द्वारा सोमवार को तैयारियो को अंतिम रूप प्रदान किया गया। आयोजको ने शोभायात्रा में बढ़चढ़ भाग लेने की अपील की है।












