नामजदों ने बीयर सेल्समैन के साथ की मारपीट

सिकंदराराऊ । कस्बानुमा गांव कचौरा में दवा लेने जा रहे बीयर सेल्समैन को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में पांच नामजद एवं पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी ।
शोहिद पुत्र रामबृजेश निवासी गांव नगला अतिराम थाना करहल जिला मैनपुरी ने दी तहरीर में कहा है कि वह गांव कचौरा में बीयर की दुकान पर सेल्समैन है । पीड़ित शनिवार की दोपहर 1 बजे करीब पैदल पैदल दवा लेने कचौरा में जा रहा था। तभी हिमांशु पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव गोपालपुर थाना सिकंदराराऊ अपने साथी जेपी पुत्र रघुनाथ, डोली पुत्र रामसेवक,बृजेश कुमार, मुनीम एवं पांच अज्ञात के साथ मिलकर पीड़ित को गाली गलौज करने लगा। जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment