
हाथरस। प्रभु श्रीराम जी के अनन्य भक्त पवन पुत्र श्री हनुमान जी महाराज के प्राकट्योत्सव के अवसर पर ठाकुर श्री कृष्ण चंद्र जी महाराज ट्रस्ट द्वारा संचालित एवं श्रीराम परिवार द्वारा गौशाला रोड बैनीराम बाग स्थित श्री हनुमान जी महाराज मंदिर में आयोजित छप्पन भोग एवं प्रसादी का आयोजन किया गया।

ठाकुर श्री कृष्ण चन्द्र जी महाराज ट्रस्ट द्वारा गौशाला रोड बैनीराम बाग स्थित श्री हनुमान जी महाराज मंदिर पर श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में हनुमान जी महाराज के अलौकिक 56 भोग, भव्य फूल बंगला श्रृंगार दर्शन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित, श्रीमती स्नेहलता शर्मा, पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा बीसीसीएन, भाजपा की जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य, पूर्व सदर विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य आदि ने सहभागिता कर प्रभु श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन एवं प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुजनों तथा भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत इस दिव्य आयोजन में शामिल होकर भक्तों ने अत्यंत आनन्द की अनुभूति की। वहीं उक्त सभी ने प्रभु श्री हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी , वरिष्ठ अधिवक्ता सुनीलकांत शर्मा बल्टे एडवोकेट, अनिल सिसोदिया, नरेश प्रधान , कुलदीप वशिष्ठ, रमेशचन्द्र भारती , संजय ग्रोवर , पवन अग्रवाल , युग वशिष्ठ , दीपक अग्रवाल , अजीत शर्मा , अंकुर गुप्ता एवं मयंक शर्मा, साहिल पोद्दार, श्रीमती मीना पोद्दार आदि तमाम भक्त उपस्थित थे। इस मौके पर ठाकुर श्री कृष्ण चंद्र जी महाराज ट्रस्ट के संचालक व ट्रस्टी कमल पोद्दार के अलावा दीपक गुप्ता, राजीव अग्रवाल मोनू सूत वालों द्वारा सभी भक्तगणों का दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।












