रालोद प्रतिनिधि मंडल मिला डीएम से: किसानों को भारी नुकसान: शीघ्र दिलायें मुआवजा

हाथरस। बेमौसम बरसात व आंधी तूफान से किसानों को हुए भारी नुकसान को लेकर आज राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा है तथा प्रतिनिधिमंडल मंडल ने जिलाधिकारी से किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है । राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह प्रधान के नेतृत्व में जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय लोकदल के नेता गिरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान, केशवदेव चौधरी, जिला महासचिव संगठन बंटी भैया, महीपाल चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष सादाबाद राजेश चौधरी ने ज्ञापन देते हुए अधिकारियों को बताया कि बेमौसम बरसात से गेहूं किसानों का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है और गेहूं की फसल बारिश की वजह से नष्ट हो गई है। इसका सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। भारी तूफान और आंधी की वजह से जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली व्यवस्था सुचारु करने के लिए भी ज्ञापन में कहा गया है। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से कहा कि शीघ्र ही किसानों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा देकर राहत प्रदान की जाए।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment