एसबीजे इंटर कॉलेज बिसावर में विकास कार्यों का लोकार्पण:छात्रों को मिला इंटरलॉकिंग सड़क एवं आरओ का लाभ

बिसावर। एसबीजे इंटर कॉलेज बिसावर में विधायक प्रदीप चौधरी गुड्डू भैया एवं भाजपा नेता ग्राम प्रधान जगवेन्द्र चौधरी द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन तथा छात्रों के लिए आरओ सिस्टम का शुभारंभ किया गया।
ग्राम प्रधान द्वारा अपने निजी खर्च से कॉलेज परिसर में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले छात्रों एवं स्टाफ को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।इसके साथ ही छात्रों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरओ सिस्टम स्थापित किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्वच्छ एवं फिल्टर किया हुआ पानी उपलब्ध कराना है, जिससे दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।। आरओ सिस्टम एकमतेज फाउंडेशन के संस्थापक चौधरी तेजवीर सिंह द्वारा स्थापित किया गया। वहीं भाजपा नेता जगवेंद्र चौधरी एवं प्रधान प्रतिनिधि द्वारा पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग तक लगभग 70 मीटर तथा विधायक सादाबाद द्वारा सड़क से पुरानी बिल्डिंग तक लगभग 160 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह आचार्य (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा) ने की। इस अवसर पर शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार अमौरिया, माध्यमिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह चौधरी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, वीरेंद्र शर्मा, जसवीर सिंह, सुधीर चौधरी सहित क्षेत्र के अनेक शिक्षाविद एवं प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन रामचरण सिंह ने किया। कॉलेज के शिक्षक योगवीर सिंह तथा इस दौरान प्रसिद्ध चित्रकार डॉ. भेद प्रकाश सिंह (हाथरसी) द्वारा बनाए गए छवि-चित्र अतिथियों को भेंट किए गए, जिसकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम में प्रबंधक रामेश्वर सिंह चौधरी व हेमंत कुमार प्रधानाचार्य एसबीजे इंटर कॉलेज बिसावर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर श्यामवीर सिंह चौधरी, गिरेंद्र सिंह, उदल सिंह, सुनील कुमार वर्मा, सत्येंद्र सिंह चाहर, महाराज सिंह भगौर, हरेंद्र सिंह चाहर एवं रमेश कुमार सोलंकी सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment