
सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज में ससुरालीजनो ने एक विवाहिता को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। पीड़िता के भाई ने कोतवाली में चार ससुरालीजनो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज निवासी अब्दुल माजिद पुत्र शमशाद हुसैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी बहन नाजिया गत 16 मार्च को मोहल्ले में स्थित अपनी ससुराल गई थी। जहां देवर आसिफ ,आमिर , आदिल पुत्र निजाम एवं सास गुलबहार ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी । जिससे वह घायल हो गई । आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












