
सिकंदराराऊ । हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव बाण अब्दुल्लहईपुर मार्ग पर स्थित आशू बाबा मंदिर के निकट मंगलवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई । हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी आकाश पुत्र प्रवेश कुमार , सेफअली पुत्र जाकिर , विष्णु पुत्र बनवारी लाल मंगलवार को बाइक पर सवार होकर गांव बाण अब्दुल्लहईपुर जा रहे थे । जैसे ही बाइक सवार युवक गांव बाण अब्दुल्लहईपुर के समीप पहुंचे । तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर पड़ी । हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई । आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।











