तीन वर्ष तक संबंध बनाने के बाद किया शादी से इनकार

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक बेबा महिला ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव निवासी पीड़िता बेबा महिला ने दी तहरीर में कहा है कि उसके पति की कई वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है और वह अपने दो बच्चों के साथ गांव में रहती है।
महिला का आरोप है कि गांव के ही निवासी एक युवक ने उसे शादी का भरोसा दिया और करीब तीन वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी की बात कही, तो युवक ने उससे दूरी बना ली और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक और उसके परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है ।












