शारदीय नवरात्र कल से, देवी भक्तों ने तैयारियां की पूर्ण

घर घर में होगी मां भगवती की पूजा अर्चना


सिकंदराराऊ । चैत्र नवरात्र का पर्व कल गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है । पर्व के नजदीक आते ही माँ भगवती की उपासना करने वाले भक्तो में काफी उत्साह दिखने लगा है। बुधवार को बाजारों में भी पर्व को लेकर काफी चहल पहल नजर आई। नवरात्रि पर्व पर मां दुर्गा की पूजा में प्रयोग होने वाली पूजा सामग्री आदि की दुकानें बाजारों में सजी हुई दिखाई दी। माँ के भक्तों ने जमकर खरीददारी की। वही देवी मंदिरों में बुधवार को साफ सफाई का दौर चला ।
दुकानों पर सजी मैया की लाल चुनरिया एवं नारियल के साथ पंचमेवा, बतासे, दीपक, धूप, मां दुर्गा की प्रतिमाएं भक्तों को आकर्षित कर रहीं हैं। नवरात्र की तैयारी के लिए भक्तों द्वारा जमकर खरीददारी की गई। बतादें कि इस बार चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च कल से शुरू हो रहे है। इनका समापन 27 मार्च को होगा। इस वर्ष नवरात्र 9 दिन के है। इस बार तिथि में कोई घटोती नही हुई है। नवरात्रों के दौरान घर घर में मां दुर्गा की उपासना की जाती है। कस्बा के विभिन्न मंदिरों की साफ सफाई कर रंगीन लाइटो व फूलों से सजाया जा रहा है। नवरात्रि को लेकर भक्तों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। 9 दिन सुबह से ही देवी मंदिरों पर पूजा अर्चना करने को भक्तो का शैलाब उमड़ेगा। वहीं देवी भक्तों द्वारा घर घर 9 दिनों तक महामाई की आस्था के साथ पूजा अर्चना की जाएगी ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment