जायंट्स ग्रुप का अधिष्ठापन समारोह गोवर्धन में सम्पन्न: विजय वाष्र्णेय को दिलाई शपथ

हाथरस जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस का दो दिवसीय 48 वां अधिष्ठापन समारोह श्रीधाम गोवर्धन मे राधेश्याम सेवा सदन में आयोजित किया गया ।जिसके अन्तर्गत जायंट्स वैलफेयर फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद थे।
कार्यक्रम में केंद्रीय कमेटी मेंबर राजेश बजाज, मुकेश अग्रवाल, बृजमोहन मोहन शर्मा, स्पेशल कमेटी मेंबर अशोक अग्रवाल, फेडरेशन अध्यक्ष विपिन मित्तल, फेडरेशन उपाध्यक्ष गुंजन दीक्षित, प्रोजेक्ट ऑफिसर विजय कृष्ण अग्रवाल, फेडरेशन ऑफिसर मदनमोहन वाष्र्णेय, राजकमल दीक्षित, यूनिट डायरेक्टर 9ए, सीमा वाष्र्णेय, ने अतिथि के रूप मे भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गिरिराज महाराज के पूजन-अर्चना के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप अध्यक्ष विजय कुमार वाष्र्णेय ने की।
इस अवसर पर यूनिट डायरेक्टर 9बी सोनल अग्रवाल ने वर्ष 2026 के सत्र मे जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस मे शमिल हुए 10 नये सदस्यो को ग्रुप की सदस्यता की शपथ ग्रहण कराई।व ही फेडरेशन अध्यक्ष विपिन मित्तल ने सभी नये सदस्यो को किट व पिन प्रदान की। वर्ष 2026 के नवनिर्वाचित बोर्ड के सदस्यो को यूनिट डायरेक्टर सोनल अग्रवाल ने पदभार की शपथ दिलाई। वही निवर्तमान अध्यक्ष गोवर्धनदास शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार वाष्र्णेय को कॉलर प्रदान किया।
इस अवसर जायंट्स ग्रुप ऑफ गोल्ड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, हाईटेक के अध्यक्ष, गूजं की अध्यक्ष, कोहिनूर की अध्यक्ष सहित अन्य लोगो ने विजय वाष्र्णेय का स्वागत किया। जायंट्स वैलफेयर फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी ने फाउंडेशन के इतिहास और कार्यक्रमो व उदेश्यो पर प्रकाश डालते हुये कहा कि जायंट्स फाउंडेशन समाजसेवा के क्षेत्र में पूरे देश में अपना एक विशेष स्थान रखता है। जायंट्स का प्रत्येक सदस्य समाज के उस पिछड़े हुए तबके की सेवा में संकलन है, जहां तक सरकार की निगाह नहीं पहुंच पाती। संस्था द्वारा श्री गोवर्धन में जो कार्यक्रम आयोजित किया गया है वह ऐतिहासिक है, इसके लिए हाथरस के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय कुमार वाष्र्णेय ने सभी आगुन्तको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी सभी सदस्यों ने जिस विश्वास के साथ दी है, उसको उन्हीं के सहयोग से पूर्ण करने का प्रयास करूंगा।
कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रातः काल श्री गिरिराज महाराज का अभिषेक एवं छप्पन भोग की प्रसादी के दर्शन के साथ भजन कीर्तन का सभी सदस्यजनो ने सपरिवार आनंद लिया वहीं ब्राह्मण भोज के साथ सभी ने प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम मे प्रशासनिक निदेशक ललतेश गुप्ता, वित्त निदेशक दिनेश चंद्र गुप्ता, नवल किशोर वाष्र्णेय, ओमप्रकाश वाष्र्णेय, सुधीर जैन, अरूण कुलश्रेष्ठ, अजय अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राजकुमार वाष्र्णेय, रवि वाष्र्णेय, रवि गुप्ता, श्याम सुंदर अग्रवाल, कमलेश जैन , कमल शर्मा, संजीव उपाध्याय, बिजेंद्र मोहन दीक्षित, रोबिन लोहिया अदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment