प्रश्न पत्र बनाने वालों पर हो कार्यवाही-संजीव उपाध्याय

 

हाथरस अखिल ब्राह्मण सेवा मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कल आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में सम्मिलित अवसर के लिए बदल जाने वाला प्रश्न के 4 वैकल्पिक उत्तर में से एक पंडित उत्तर से ब्राह्मण समाज का घोर अपमान किया गया है।
उन्होंने कहा है कि चूंकि यह परीक्षा सरकार द्वारा आयोजित की जाती है। इससे ब्राह्मण समाज के प्रति सरकार की सामाजिक सम्मान नीति प्रदर्शित होती है। अखिल ब्राह्मण सेवा मंडल इस कृत्य की कडे शब्दों में निन्दा करता है और प्रश्न पत्र को बनाने वाले व उसको चैक करने वाले पैनल इसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा है कि बेहतर होगा ब्राह्मण समाज के लिये ऐसे प्रश्न पत्र बनाने वाले व परीक्षा को निरस्त कर सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये जिससे सामाजिक समरसता बनी रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment