
सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात्रि को नामजद ने घर में घुसकर एक बेबा महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली में गांव निवासी पीड़िता बेबा महिला ने दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि वह रविवार की रात्रि को घर में अकेली थी। देर रात गांव का ही एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता अपनी सास एवं दो बच्चो के साथ रहती है।पति की मौत हो चुकी है। रविवार को उसकी सास एवं बच्चे रिश्तेदारी में गए हुए थे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।









