खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग : मासूम समेत 5 झुलसे

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर में शनिवार की रात्रि को खाना बनाते समय एक सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । जिससे घर में भी आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक मासूम समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि गांव नूरपुर निवासी अरविंद के घर शनिवार की रात्रि को खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई । आग की चपेट में आकर अरविंद, प्रताप ,राजू ,शशि और लोकेश झुलस कर घायल हो गए। घर से उठती आग की लपटों को देख गांव में खलबली मच गई । मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगो ने आग को बुझाने का प्रयास कर घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां उनका उपचार जारी है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment