

गांव तिलौठी में होली पावन पर्व के बाद भगवान खाटूश्याम और मां काली शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने खाटू श्याम और मां काली शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर जोशीला स्वागत किया।
शोभायात्रा का शुभारंभ उस्ताद तेजवीर सिंह और यादराम के संयुक्त नेतृत्व में आचार्य सोमदेव शर्मा ने विधिवत मां काली की पूजा अर्चना कर किया गया। शोभायात्रा गांव में द्वार-द्वार पर पहुंची और जहां भक्तों ने खाटू श्याम और मां काली की आरती उतारकर पूजा की और पुष्प वर्षा कर जोशीला स्वागत किया। शौभायात्रा में काली का स्वरूप और मुकुट नारेशपाल तथा रिषी पाल ने संभाला वहीं लागुरा की भूमिका सचिन, ने निभाई। खप्पर छोटू ने संभाला इस दौरान आशू, राजनाथ, प्रदीप कुमार सिंह, सतीश पाल सिंह, विपिन शर्मा, योगेश यादव, शिवम, सतन्द्र, सर्वेन्द्र, पूरनमल, नितेन्द्र प्रताप, राहुल सिंह, जितन्द्र प्रताप, प्रेम कुमार, सोनू सिंह, सुनील कुमार, सत्यम सिंह, कृष्णकांत, पप्पू सिंह यदव, आदि मौजूद थे। वहीं गांव के मानसिक मंदबुद्धि दिव्यांग सशक्तिकरण सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेश कुमार यादव ने बताया कि यह काली मेला गांव में करीब सौ बर्षों से भी अधिक समय से परंपरागत तरीके से निकाला जाता है। जिसमें ग्रामीण मां काली से गांव और विश्व कल्याण की कामना करते हैं।












