रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

सिकन्द्राराऊ-6 मार्च। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर नगला चटौल निवासी एक 25 वर्षीय लापता युवक का शव पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर बीती रात्रि को पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।आज मृतक की पहचान हो सकी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर नगला चटौल निवासी 25 वर्षीय ब्रजेश कुमार पुत्र दुर्गपाल गुरुवार की शाम को अचानक घर से गायब हो गया। देर रात्रि तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों को काफी चिंता हुई । परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रात्रि को ही उसका शव पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रात्रि तक युवक की कोई पहचान न हो सकी थी। पुलिस पहचान करने में जुट गई।उसकी आज सुबह पहचान हो सकी।
मामले की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि बृजेश पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह गुरुवार की शाम को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं दो मासूम बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment