शादी समारोह में दो भाइयों को पीटा,रिपोर्ट


सिकंदराराऊ । कासगंज रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में भाग लेने गए दो सगे भाइयों को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आकाश कुमार पुत्र मुरारी लाल निवासी मोहल्ला नगला लाला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह गत 27 फरवरी को कासगंज रोड स्थित ममता गेस्ट हाउस में शादी समारोह में अपने भाई धर्मेश के साथ शामिल होने को गया था । वहां पहले से मौजूद मोनू , गुड्डू, हेमंत पुत्रगण लालू ने उसके भाई धर्मेश के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। भाई ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया । बीच बचाव में आए पीड़ित को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment