नगर में निकाली रंगभरी एकादशी पर राधा-कृष्ण की भव्य शोभायात्रा, रात्रि में हुआ रसिया दंगल उमड़ा जनसैलाब

नगर में रंगभरी एकादशी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर नगर के अयोध्या चैक से भगवान राधा-कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा का उद्घाटन विनय कुमार गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय,डॉक्टर विकास शर्मा वकील वार्ष्णेय द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. जिसमें भक्ति और गुलाल के रंगों ने पूरे नगर को सराबोर कर दिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजन के साथ हुआ। अयोध्या चैक से शुरू होकर यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जहाँ जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों ने भगवान का स्वागत किया। बैंड-बाजों की धुन और राधा-कृष्ण के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के समापन के बाद देर रात तक रसिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए न केवल नगर, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर ग्रामीण और नगरवासी झूमने को मजबूर हो गए। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार वाष्र्णेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, विनय कुमार गुप्ता, निर्देश चंद वाष्र्णेय, डॉ. विकास शर्मा,विजय कुमार शर्मा उर्फ बिंजू, विवेक उपाध्याय, आशीष शर्मा, आकाश सिंह, ललित महाजन, देवेश कुमार गुप्ता, कैलाश चंद वार्ष्णेय, ममतेश वार्ष्णेय, भगवान वार्ष्णेय, पुष्कर वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, कृष्ण गोपाल वाष्र्णेय, नीरज वाष्र्णेय, राजू प्रधान, गिरीश चंद्र वाष्र्णेय, संजय वाष्र्णेय, विपुल लुहाड्या, मनोहर सिंह, ललित मोहन शर्मा, वकील वाष्र्णेय, आदि मौजूद थे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment