संघ शताब्दी पर प्रेम रघु मेडिकल काॅलेज में हुआ विशाल हिंदू सम्मेलनःबोले

.

संघ को रोकने के लिए विरोधियों ने किये अनेक प्रयास, नाकामयाब रहे-अमरवीर

हाथरस प्रेम रघु मेडीकल कॉलेज के हाल में हिन्दू सम्मेलन आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भेदभाव दूरकर हिन्दू समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के सम्मुख दिप प्रज्ज्वलित कर एवँ पुष्पर्पित कर हुआ।
हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग सह शारीरिक प्रमुख अमरवीर सिंह ने कहा कि संघ का उद्देश्य समस्त हिन्दू समाज का संगठन करना है। उन्होंने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष उसकी यात्रा की गिनती नही है, अपितु विचार और साधन की यात्रा है। संघ स्थापना के बाद उसे रोकने के अनेक प्रयास राष्ट्र विरोधियों ने किये ,लेकिन उनके इरादे कभी कामयाब नही हुये। उसका कारण है कि संघ निस्वार्थ भाव से अपना हित नही सिर्फ देश हित और समाज हित सर्वोपरि रखते हुये अपनी संस्कृति और धर्म के लिये कार्य किया। आज शताब्दी वर्ष में संघ के साथ समाज खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व सिरमौर बनाना है इसलिये समस्त हिन्दू समाज को एकजुटता के साथ रहना है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुये मातृशक्ति के रूप में समाजसेवी दीप्ती वाष्र्णेय ने कहा कि हमे परिवार से ही बच्चों को धर्म व संस्कृति की शिक्षा देनी चाहिये, जिससे संस्कारित समाज का निर्माण हो। सम्मेलन को वरिष्ठ चिक्तिसक डॉ. यूएस गौड़ ने संबोधित करते हुये युवाओं से देश और समाज निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा सामर्थवान है। आगे बढ़ेगा तो निश्चित ही बुराइयों और कुरीतियों का अंतकर राष्ट्र को सम्रद्धशाली बनायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शरद तिवारी ने की तथा संचालन अमित गौतम ने किया। प्रेम रघु कॉलेज के प्रबंधक डॉ.पीपी सिंह ने सम्मेलन में पधारे सभी बंधुओं व मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।अंत मे भारत माता की आरती के साथ सम्मेलन का समापन हुआ। इस अवसर पर आरएसएस के नगर प्रचारक शिवम , जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा, जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, नगर कार्यवाह भानु, नगर सह संपर्क प्रमुख वीरेंद्र माहौर, सभासद सुनील कुशवाहा, पूर्व सभासद हरीमोहन शर्मा, गोकुल चंद्र कुशवाहा, अखिलेश अग्रवाल आदि सहित काफी संख्या में सनातनी मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment