
हाथरस-24 फरवरी। सरस्वती महाविद्यालय द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय कलवारी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की प्रथम व द्वितीय इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस अधिकारी डॉ. फौजीया सिद्दीकी व राजकुमार ने की। जबकि फोकस अल्ट्रासॉउन्ड सेंटर डायरेक्टर डॉ. विकास शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। मुख्य वक्ता डॉ. विकास शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि टीबी से बचाव और रोकथाम के लिए समय पर जांच कराएं, डॉक्टर की सलाह अनुसार पूरा उपचार लें, पौष्टिक आहार ग्रहण करें, स्वच्छता बनाए रखें, भीड़भाड़ से बचें और खांसते-छींकते समय मुंह को अवश्य ढकें।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित ने डॉ. विकास शर्मा का आभार व्यक्त किया। इसी बीच कार्यक्रम अधिकारी डॉ. फौजीया सिद्दीकी व राजकुमार ने स्वागत उद्बोधन देते हुए एनएसएस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि यह योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को सामुदायिक सेवा से जोड़ती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस गीत के सामूहिक गायन से हुआ। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान नाटक प्रस्तुति में प्रिया वाष्र्णेय, मनी उपाध्याय, दीक्षा वाष्र्णेय, गुंजन, विष्णु कुशवाहा, सक्षम, शिवानी सिंह, पिंकी, उमा रावत, मानसी, अनुराग आदि ने सक्रिय रूप से भाग लियास इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. विकास शर्मा, प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित, डॉ.आनंद चक्रवर्ती, डॉ.देव प्रकाश यादव, डॉ. गोपेश सिंह, आशीष अग्रवाल, पवन पाठक, पवन कुमार, पवन पंडित, आदित्य गौतम, हर्ष, पारस सहित स्वयंसेवक-स्वयं सेविकाओं की सक्रिय सहभागिता रही।












