सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला महारी एक नामजद ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला महारी निवासी कौशल्या देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह गत 31 जनवरी की सुबह साढ़े सात बजे अपनी भैंस की दवा लेने को गांव में ही जा रही थी । रास्ते में गांव का ही गौरव यादव पुत्र गोपाल यादव गाली गलौज करते हुए आया । पीड़िता ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गई । पीड़िता द्वारा शोर करने पर लोगो को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












