
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव भटीकरा में पुरानी रंजिश के चलते नामजदों ने दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक के पिता ने एक महिला समेत चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव भटीकरा निवासी राधेश्याम पुत्र साधू सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि गत 1 फरवरी को पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही पप्पू पुत्र श्याम लाल ,मुकेश, आकाश पुत्रगण पप्पू ,प्रेमलता पत्नी मुकेश मेरी पुत्र वधू काजल एवं पुत्र रितिक को गाली गलौज करते हुए आए। जब दंपती ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से प्रहार कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












