संत कृपाल आश्रम पर हुआ साप्ताहिक सत्संग व भजन अभ्यास

हाथरस-9 फरवरी। सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा कृपाल आश्रम पर आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन मौके पर विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु संत राजिंदर सिंह जी महाराज द्वारा ऑडियो-वीडियो के माध्यम से संगत को दर्शन दिए और अपने अनमोल व पवित्र वचनों के द्वारा आश्रम पर प्रभु प्राप्ति के सभी जिज्ञासुओं का मार्गदर्शन किया गया। इस समागम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े, जिन्होंने भक्ति भाव के साथ सत्संग व भजन अभ्यास का आंतरिक सुख प्राप्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा और सेवा भाव से भरपूर रही, जिसने सभी के मन में शांति और प्रसन्नता भर दी। इस अवसर पर डा. मनोज अरोड़ा एवं उनकी टीम द्वारा कई तरह की शरीरिक तकलीफों से ग्रसित लोगों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जाँच की तथा आवश्यकता अनुरूप सभी को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गयीं। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने बहुत ही प्रेम और श्रद्धा के साथ लंगर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालित करने में आश्रम की समस्त समिति व सभी सक्रिय सेवादारों ने अपना सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment