श्री दाऊजी महाराज हिंदू सम्मेलन समिति के बैनरतले हुआ विराट हिंदू सम्मेलन

राष्ट्र एवँ समाज विरोधी विचारधारा से हमारा युद्ध है- श्याम

]

हाथरस-9 फरवरी। श्री दाऊजी महाराज हिन्दू सम्मेलन समिति के तत्वाधान में डीआरबी इंटर कॉलेज में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूरे प्रांगण को भगवा ध्वजों से सजाया गया था। वहीं स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि श्री धाम वृन्दावन से पधारे क्रांतिकारी संत सत्यमित्र जी महाराज ने मंच से ही राष्ट्र विरोधियों को ललकारते हुये कहा कि जब तक इस देश मे संत, संघ और सेना है तब तक वह देश की संस्कृति और हिन्दू समाज का बाल भी बांका नही कर सकते। भारत हिन्दू राष्ट्र है और यह देश हिन्दुओं का देश है, जो हिन्दू समाज और देश के विरूद्ध काम करेंगे, उन्हें यह देश छोड़कर जाना होगा। काशी, अयोध्या के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि भी विधर्मियों से मुक्त होगी। उन्होंने कहा कि हम सब हिन्दू एकजुट होने का संकल्प लें।
सम्मेलन को संबोधित करते हुये विशिष्ट अतिथि कन्या गुरुकुल की अधिष्ठात्री डॉ. पवित्रा अलंकार ने मातृशक्ति को सचेत करते हुये कहा कि हमें छदमियों की पहचान होनी चाहिये। माताएं व बहनें अपने परिवार में सनातन संस्कृति व संस्कारों का बीजारोपण करें, जिससे एक सभ्य समाज का निर्माण हो सके। सम्मेलन को संबोधित करते हुये विशिष्ट अतिथि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि वर्षो तक हिन्दू समाज के शांत स्वभाव का देश के गद्दारों और राष्ट्र विरोधियो ने लाभ उठाया। लेकिन अब हिन्दू जाग्रत हो गया है। वह किसी बहकावें में नही आने वाला है। हिन्दू अपने अधिकारों को जान गया है। उन्होंने जनसमूह को श्री कृष्ण जन्मभूमि को मुक्ति दिलाने का संकल्प दिलाया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुये विशिष्ट अतिथि श्रीधाम वृन्दावन की डॉ. रेणुका ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार हम सभी को अपने देश और समाज की सेवा करने के लिये प्रेरित करते हुये जीवन को संस्कारवान बनाते है। उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन को जीवन मे अपनाने का आह्वान किया।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रज प्रान्त के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्याम ने कहा कि राष्ट्र एवँ समाज विरोधी विचारधारा से हमारा युद्ध है। हिन्दू संस्कृति समाज को जोडने का कार्य करती है,इसलिये हिन्दू सदैव शान्ति से रहता है और वह दूसरों को भी शांति से जीने की राह दिखता है। उन्होंने संघ के 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुये कहा कि राष्ट्र विरोधियों ने हिन्दू समाज में विघटन करने के षड्यंत्र रचे। लेकिन संघ ने जाति पात और भेदभाव खत्म कर समस्त हिन्दू समाज को एकजुट किया। एकजुट हिन्दू समाज ही इस देश की सबसे शक्तिशाली ताकत है जो भारत की सम्पूर्ण विश्व में जयजयकर करायेगी।
इससे पूर्व आयोजक समिति द्वारा मंचासीन अतिथि डॉ. रजत महेश गुप्ता, डॉ. पवित्रा अलंकार, मातृशक्ति डॉ. रेणुका, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एड़., प्रमुख व्यवसायी पप्पू कुशवाहा, समाजसेविका रूमी अग्रवाल का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एव सम्मान किया गया।
नन्हे कलाकर ने भगवान शिव का स्वरूप धारण कर शिव तांडव का सुंदर प्रस्तुतिकरण देकर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती वीणा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. रजत महेश गुप्ता ने की तथा संचालन हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य ने किया।
इस अवसर पर श्री दाऊजी महाराज सेवा समिति के डॉ. पीपी सिंह, आशीष सेंगर, पवन शर्मा, भानु, टिंकू राना, प्रवीण खंडेलवाल, दीपक शर्मा, हर्षित गौड, अशोक, सुनील अग्रवाल, अनु विमल, राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, ऋषि, शालिनी पाठक, वैभव मोहता, नवीन प्रताप सिंह, कृष्ण गोपाल, बॉबी चैहान, आनंद, सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी सहित काफी संख्या में हिन्दू समाज के लोग मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment