
हसायन-9 फरवरी। कानऊ सकरा मार्ग का मानक अनुरूप निर्माण कार्य न होने पर ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया और जमकर हायतौबा की गई तथा सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने मानक के अनुसार काम करवाने का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि कानऊ सकरा मार्ग की वर्षों से हालत काफी जर्जर थी। जिसको लेकर ग्रामीणों को यहाँ से गुजरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार द्वारा इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जो पिछले कई दिनों से लगातार निर्माण कार्य जारी है। कानऊ के ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण में मानकों का पालन न करने का आरोप लगाते हुए सड़क का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। ग्रामीणों के हंगामा की सूचना पर वहां पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमन्त किशोर सिंह भी पहुंच गए, जिनके द्वारा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़क के मानक अनुरूप न बनने की शिकायत की गई। अधिकारियों द्वारा मानक अनुसार कार्य कराने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों द्वारा अपना विरोध बंद कर दिया गया।












