हाथरस में जीएसटी कार्यालय निर्माण प्रक्रिया को प्रमुख सचिव राज्य कर से जल्द पूर्ण कराने की मांगः ज्ञापन

हाथरस-7 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य कर विभाग द्वारा लखनऊ में व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा प्रमुख सचिव राज्य कर उत्तर प्रदेश सरकार को मांग पत्र सौंप कर हाथरस में जीएसटी कार्यालय के नवनिर्माण हेतु प्रक्रिया की मंजूरी शीघ्र देने की मांग की है।
बैठक के दौरान फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल द्वारा प्रमुख सचिव राज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश को मांग पत्र सौंप कर कहा गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा जीएसटी कार्यालय हेतु जनपद हाथरस में जिलाधिकारी के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद द्वारा 3000 वर्ग मीटर जगह बोर्ड में प्रस्ताव पास कराकर भूमि आवंटित कर प्रदेश सरकार को आख्या प्रस्तुत कर दी गयी, किंतु प्रदेश सरकार द्वारा उस प्रक्रिया में ना मालूम कहां रुकावट आ रही है और उसकी संसुस्ति अभी तक प्रदान नहीं की गयी है। उन्होंने प्रमुख सचिव राज्य कर से सभी व्यापार मंडल एवं अधिवक्ताओं आदि की ओर से अनुरोध किया है कि वह अपने प्रयासों से उक्त भूमि का शीघ्र आवंटन जीएसटी विभाग को कराकर शीघ्र कार्यालय निर्माण की संस्तुति प्रदान कराये, जिससे उद्योगपति, व्यापारी एवं अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों को राहत प्रदान हो सके। यह कार्य जनहित में एवं प्रदेश के राजस्व वृद्धि में सहायक होगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment