ट्रक ने बाइक में मारी ,एक युवक की मौत,दो घायल

अलीगढ़ से निधौली कला जा रहे थे बाइक सवार:रतिभानपुर पर हुआ हादसा

सिकंदराराऊ। एन एच 34 के एटा रोड स्थित गांव रतिभानपुर के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य साथी चुटेल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया ।
बताया जाता है कि शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे करीबअनिल पुत्र कालीचरण उम्र 25 वर्ष निवासी गांव मरगांव थाना निधौलीकलां जिला एटा अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर जनपद अलीगढ़ के गांव शंकरखेड़ा से अपनी रिश्तेदारी से त्रयोदशी संस्कार में भाग लेकर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार गांव रतिभानपुर के निकट पहुंचे । तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में अनिल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और उसके साथी घायल हो गए । हादसे के बाद मौके पर राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के भिजवाया है। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी । सूचना पाकर परिजनों में हाहाकार मच गया । सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक ट्रक समेत मौके पर भाग गया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं एक बच्ची को रोता बिलखता छोड़ गया है। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment