रोज की भांति खुले बाजार , व्यापारियों ने नहीं किया भारत बंद का समर्थन

सिकंदराराऊ। कस्बा में यूजीसी के विरोध में भारत बंद का रविवार को असर बे असर दिखाई दिया। कस्बा के बाजार रोज की भांति खुले और खरीददारी को बाजार में लोगों की खासी भीड़ उमड़ी । यूजीसी के विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद नहीं किए।
बतादें कि स्वर्ण समाज द्वारा यूजीसी के विरोध में 1 फरवरी रविवार को भारत बंद का आवाहन किया गया था। किंतु कस्बा में इसका कोई असर नजर नहीं आया। रोज की भांति रविवार को भी बाजार पूर्णतः खुले । कस्बा के व्यापारियों ने भारत बंद का कोई भी समर्थन नहीं किया। बाजार में खरीदारी करने को लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। व्यापारियों का कहना था कि जब माननीय न्यायालय द्वारा यूजीसी बिल पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है, तो हम इसके विरोध में अपने प्रतिष्ठान क्यों बंद करे । कस्बा के व्यापारियों ने रविवार को रोज की भांति अपने-अपने प्रतिष्ठान खोले।












