
सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कस्बा की पुरानी तहसील से एक सट्टेबाज को सट्टे की खाई बाड़ी करते गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी एवं सट्टे की पर्चियां बरामद कर जेल भेजा है।
एसआई रामनरेश सिंह अपने हमराहो के साथ गस्त में मामूर थे। तभी उन्हे जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक पुरानी तहसील पर सट्टे की खाई बाड़ी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना नाम पता नरेश कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मोहल्ला नगला शीशगर थाना सिकंदराराऊ बताया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 550 रुपए नगद एवं सट्टे की पर्चियां बरामद कर जेल भेज दिया।












