
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामई में पूर्व प्रधान एवं उनके पुत्रों को नामजदों ने पथराव कर घायल कर दिया। पीड़िता प्रधान ने कोतवाली में एक महिला समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बरामई निवासी श्रीमती देवी पत्नी देवी सिंह पूर्व प्रधान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह गांव में एक त्रयोदशी संस्कार में अपने परिवार समेत भाग लेने को गई थी । विक्रम , किशनपाल पुत्रगण नेम सिंह , अंजलि पत्नी विक्रम गाली गलौज करते हुए आए । पीड़िता ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी अपने मकान की छत पर चढ़ गए और वहां से उनके ऊपर पथराव करना शुरू कर दिया। घटना में पीड़िता एवं उसके पुत्र वीरपाल छोटेलाल, शैलेंद्र और अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












