
सिकंदराराऊ। 11 दिन पूर्व लापता हुए कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव अंडोली निवासी एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव रविवार को कस्बा हसायन में कोडरा सिकंदराराऊ मार्ग पर शटरिंग की दुकान के पास जल निकासी को बनाए गए नाले में पड़ा मिला । अधेड़ का शव नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई । मौके पर लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
गांव अंडोली निवासी 55 वर्षीय सोनपाल पुत्र बाबू लाल का क्षत विक्षप्त शव कस्बा हसायन में नाले में पड़ा मिला । नाले में शव को देख क्षेत्र में खलबली मच गई । मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई । ग्रामीणों ने सूचना मृतक के परिजनों को दी । पाकर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के पुत्र अमिताभ ने बताया कि उसके पिता सोनपाल गत 22 जनवरी से लापता थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को नाले से निकलवाया और कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।












