एक बार फिर घने कोहरे ने दस्तक, ठिठुरे लोग

सिकंदराराऊ। कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र एक बार फिर घने कोहरे एवं ठंड के आगोश में समा गया। इससे पूर्व गुरुवार की रात्रि को कोहरा छाने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई । जिससे सड़क एवं रेलवे यातायात पर भारी असर पड़ा। शुक्रवार को स्कूल जाने वाले बच्चों एवं कामकाजी लोगों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
शुक्रवार को सुबह से ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई । जिससे लोगों को ठिठुरन एवं गलन का सामना करना पड़ा। जिससे लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। वहीं बाजारों में ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई । बुजुर्ग बच्चों और बीमार लोग ठंड से अधिक प्रभावित दिखाई दिए । शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक कोहरे की चादर तनी रही । छोटे-छोटे बच्चे घने कोहरे में कपकपाते हुए स्कूल पहुंचे। सुबह 11 बजे के बाद धूप खिली । जिससे लोगों को भारी राहत मिली।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment