सिकंदररराऊ । कोतवाली हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव बरसौली मार्ग के पास से एक युवक को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है।
एसआई यतेंद्र सिंह अपने हमराहों के साथ क्षेत्र में गस्त कर रहे थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक अवैध देशी शराब लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गरीबदास पत्र ओमप्रकाश निवासी गांव से सिडरमई थाना हसायन बताया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद किए हैं।










