Explore

Search
Close this search box.

Search

October 6, 2024 4:56 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भागवत कथा का श्रवण करने से कष्ट दूर हो जाते हैं-रामेश्वर

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-25 मई। नया बॉस में श्रीमद भागवत का समापन ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने व्यास गद्दी की पूजा अर्चना कर व आरती उतारकर किया। इस अवसर पर भागवत कथा के आयोजक किशन पाल सिंह कुशवाहा ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर, पीतांबर उढाकर व सीता राम भगवान की प्रतिमा भेंटकर स्वागत व सम्मान किया।
रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि भागवत कथा का अनुसरण करने से हमारे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हम सभी को धार्मिक कार्य कराने चाहिए। धार्मिक कार्य कराने से ही हमारे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। भागवत कथा में लिखा है कि हम सभी को स्वर्ग और नर्क सब इसी जीवन में भोगना है। इसलिए जो व्यक्ति धर्म के कार्य कराता है। उसकी हमेशा जय-जयकार होती है और जो अधर्म के रास्ते पर चलता है उसका हमेशा विनाश होता है। इसीलिए हम सभी को सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए। तभी हमारा जीवन सफल होगा। इस अवसर पर रवि कुशवाहा, निशांत कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा, कान्हा कुशवाहा, मूलचंद्र कुशवाहा, विजय शर्मा, राजेश शर्मा, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर