हादसे में ढाबे की किचिन ,एवं एक स्विफ्ट डिजायर कार और एक बाइक हुई क्षतिग्रस्तएक चालक पकड़ा, दूसरा भाग जाने में रहा सफलसिकंदराराऊ । एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार के पास बीती रात्रि को तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर एक ढाबे में जा घुसा। टैंकर ने ढाबे के बाहर खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार और बाइक को टक्कर मारते हुए ढाबे की किचन को तहस-नहस कर दिया। हादसे में ढाबे का अगला हिस्सा और किचन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे के समय ढाबे के अंदर स्टाफ मौजूद था। हालांकि गनीमत रही कि ढाबे में मौजूद कर्मचारी समय रहते सुरक्षित बच गए और हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद एक टैंकर चालक को मौके में पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग जाने में सफल रहा।
बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि 11:30 बजे करीब एक टैंकर एटा की ओर से तेज गति से आ रहा था। जैसे ही टैंकर गांव बिलार के निकट पहुंचा। तभी टैंकर का चालक टैंकर से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे टैंकर अनियंत्रित हो गया। टैंकर ने सबसे पहले ढाबे के बाहर खड़ी एक स्विफ्ट कार को टक्कर मारी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद टैंकर एक बाइक को चपेट में लेते हुए सीधे ढाबे की किचन में प्रवेश कर गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किचन का सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री मलबे में दब गई। हादसे से मौके पर खलबली मच गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि टैंकर में दो चालक सवार थे। पुलिस ने मौके से एक चालक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर कोतवाली भिजवा दिया।










