सड़क दुर्घटना में रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के पास 24 नवंबर को एक तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई ,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पत्नी ने अज्ञात ईको कार चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


चांदनी पत्नी फारुख निवासी गाँव बेगमपुर थाना जलेसर जिला एटा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि 24 नवंबर की रात्रि 8:20 बजे करीब उसके पति फारुख अपने साथी बी पी सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर कासगंज जा रहे थे। जैसे ही वह जवाहर नवोदय विद्यालय के निकट पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक ईको कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर उसके पति फारुख की मौत हो गई ,जबकि बीपी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का उपचार अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ईको कार चालक की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment