सासनी के फायर स्टेशन पर साप्ताहिक ड्रिल, आग से बचाव और उपकरणों के संचालन का किया अभ्यास, फायर स्टेशन पर साप्ताहिक ड्रिल, जवानों ने परखी तैयारी

अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा लखनऊ के आदेशानुसार तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी हाथरस के निर्देशन में अग्निसुरक्षा व्यवस्था को चाक-चैबंद रखने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सासनी स्थित फायर स्टेशन पर साप्ताहिक ड्रिल का आयोजन किया गया।
रविवार को ड्रिल के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने वाले आधुनिक उपकरणों, होज पाइप बिछाने, पंप संचालन और रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी बारीकियों का व्यावहारिक अभ्यास किया। अधिकारियों ने जवानों को आपात सूचना मिलने पर न्यूनतम रिस्पॉन्स टाइम में घटनास्थल पर पहुंचने और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। इस नियमित साप्ताहिक अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित अग्निकांड के समय टीम के आपसी समन्वय और कार्यकुशलता को और अधिक मजबूत बनाना है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इस दौरान अग्निशमन विभाग के जवानों ने आग से बचाव और आपातकालीन राहत कार्यों का गहन अभ्यास कर अपनी तैयारियों को परखा। हाथरस के सासनी फायर स्टेशन पर अग्निशमन विभाग द्वारा साप्ताहिक ड्रिल का अभ्यास किया गया। यह ड्रिल एडीजी फायर सर्विस लखनऊ के आदेश और सीएफओ हाथरस के निर्देशन में संपन्न हुई। अभ्यास के दौरान दमकल कर्मियों ने आपातकालीन स्थितियों से निपटने, उपकरणों के त्वरित संचालन और कम समय में राहत कार्य शुरू करने की बारीकियों को परखा, ताकि किसी भी अग्निकांड के समय जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment