सासनी में 18 पौवा देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में की कार्रवाई

कोतवाली पुलिस ने पुलिस कप्तान के आदेशानुासर और एसएपी तथा सीओ के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अपराधी धड़पकड अभियान में एक युवक को अकबरपुर रोड से अठारह पौवा देशी शराब सहित गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार शर्मा के अनुासर शनिवार की देर शाम एसआई जुगेन्द्र सिंह अपने हमराह कांस्टेबल अमन कुमार के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति चैकिंग एवं गश्त में मामूर थे। इसी दौरान उन्हें गोहाना चैकी क्षेत्र में मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले बैग में अवैध शराब के पौवे लेकर पैदल अकबरपुर की ओर जा रहा है। सूचना को एसआई ने गंभीरता से लिया और मुखबिर के बताए मार्ग पर चल दिए। जैसे ही पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तो वहां काला बैग लेकर पैदल जा रहा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। तब पुलिस ने भी आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेराबंदी कर भाग रहे युवक को दौड लगाते हुए आवश्यक कार्रवाई कर पकड लिया और कोतवाली ले आए। जहां पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम रिंकू कुमार पुत्र चरन सिंह उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी अकबरपुर, बताया है, पुलिस ने उसकी जामा तलाशी में उसके काले बैग दिलबर देसी शराब मसाला लिखे 18 पौवा देसी शराब बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment