नेकी की दुकान संस्था ने निर्धन कन्या के विवाह में किया उपहार भेंट

सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित संस्था नेकी की दुकान ने रविवार को किला गेट क्षेत्र में एक निर्धन परिवार की कन्या के विवाह में सहयोग कर मानवता की मिसाल पेश की। संस्था की ओर से वधू को गृहस्थी की आवश्यक सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की गई।
रविवार को किला गेट स्थित आयोजन में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कन्या को पहनने के लिए सूट, साड़ी, चप्पल, बक्सा, टी-सेट, डिनर सेट, कंबल और गैस चूल्हा आदि आवश्यक वस्तुएं प्रदान कीं। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है, ताकि कोई भी परिवार खुद को असहाय महसूस न करे। क्षेत्रवासियों ने संस्था के इस पुनीत कार्य की सराहना की और वधू के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुकेश कुमार जैन, महेंद्र लांबा, के.के. शर्मा, डॉ. अनीता शर्मा, पुष्पांकर जैन, अश्विनी शर्मा, राम अरोरा, मनमोहन अग्रवाल सहित संस्था के अन्य सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment