झोलाछाप चिकित्सक की दवा गर्भवती की हुई मौत

कोतवाली क्षेत्र के रुदायन गांव में करीब 35 वर्षीय एक गर्भवती महिला की आज झोलाछाप चिकित्सक द्वारा दी गई गर्भपात की दवा सेवन करने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव रूदायन निवासी साजिद की करीब पैंतीस वर्षीय पत्नी शबाना करीब दो महीने की गर्भवती थी और कुछ दिन पहले एक झोलाछाप चिकित्सक ने शबाना को गर्भपात के लिए दवा दी थी। दवा खाने के बाद शबाना की रात को तबियत बिगड़ गई। दवा बिगड़ने के बाद परिजन फिर उसी झोलाछाप चिकित्सक के पास उपचार के लिए ले गये, तब चिकित्सक ने उसे फिर दो इंजेक्शन लगा दिए। वहां एक नर्स भी मौजूद थी इसके बाद शबाना की हालत और बिगड़ गई। हालत बिगडने पर चिकित्सक ने शबाना को महिला अस्पताल रेफर कर दिया।

चिकित्सक द्वारा रेफर करने के बाद परिजन गर्भवती को जिला अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने झोलाछाप चिकित्सक और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बता दें कि साजिद मजदूरी करता है। शबाना के चार बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मृतका के मायके पक्ष के लोगों का भी इंतजार कर रही है। उधर पुलिस का कहना है कि मृतका के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment