एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी ने कोतवाली चैराहे पर उसे तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मारने और तमंचे से जानलेवा हमला करने की कोतवाली पुलिस को नामजद वाहन नंबर के साथ तहरीर देकर आरोपियों व लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को गांव नगला सिंह निवासी राष्ट्रीय लोकदल (हाथरस) के जिला महासचिव प्रवीन धनगर, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिनांक पच्चीस नवंबर दिन बुधवार की सुबह करीब साढे़ बजे वह पैदल कोतवाली चैराहे को पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल संख्या यूपी86 एयू 0367 पर सवार दो युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। पीड़ित का आरोप है कि टक्कर मारने के बाद दोनों युवकों ने देशी कट्टे (तमंचे) से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। तहरीर में यह भी गंभीर आरोप लगाया गया है कि यह पूरी घटना चैराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों के सामने हुई, लेकिन बदमाशों के हाथ में तमंचा देखकर मौके पर मौजूद सिपाही भी वहां से भाग खड़े हुए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार शर्मा से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने तथा हमलावरों सहित मौके से हटने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस के अनुसार पीडित की तहरीर ले ली गई है मामले की जांच की जा रही है।









