सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव हबीबपुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार अलीगढ़ के अस्पताल में जारी है। घायल युवक पिता ने कोतवाली में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कांता प्रसाद पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव सिंहपुर थाना सिकंदराराऊ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 12 नवंबर की शाम 5: 30 बजे करीब उनका पुत्र कृष्णकांत अपने चाचा राजेंद्र सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर सिकंदराराऊ से गांव लौट रहा था । जैसे ही बाइक सवार गांव हबीबपुर के निकट पहुंचे । तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक को चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में कृष्णकांत गंभीर रूप से घायल हो गया । इस दौरान मौका पाकर बाइक सवार बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा उसे प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चालक की तलाश में जुट गई है।










