अज्ञात वाहन की टक्कर से नीलगाय घायल गौरक्षकों ने कराया उपचार

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित गांव समामाई के निकट अज्ञात वाहन ने नीलगाय को टक्कर मार दी। जिससे नीलगाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने गौ रक्षकों से संपर्क साधा, सूचना मिलते ही गौरक्षकों ने घायल नीलगाय की मदद करते हुए उसका उपचार कराया।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित गांव समामाई के निकट एक नीलगाय सड़क पार कर रही थी तभी अलीगढ की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगने के बाद नीलगाय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी नीलगाय को देखकर राहगीरों ने मामले की जानकारी गौ रक्षकों को दी। घटना की सूचना मिलते ही गौ रक्षक मौके पर पहुंचे और घायल नीलगाय को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था करने के बाद पशु चिकित्सक की मदद से नीलगाय का उपचार कराया। इस दौरान गौ रक्षकों ने वाहन चालकों से अपील की कि हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है। साथ ही वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा किसी भी पशु के घायल होने पर तत्काल मदद करने की अपील की।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के पास सोमवार को एक टैम्पू एवं बाइक की आमने सामने जबरदस्त भिंडत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया । बताया जाता है कि कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी वसीम पुत्र मुशीर एवं रशीद पुत्र उस्मान एक टैंपू में सवार होकर सोमवार की दोपहर को जनपद कासगंज के ढौ़लना से पशु पैंठ से आ रहे थे। जैसे ही टैंपू गांव नगला जलाल के निकट पहुंचा। तभी सामने से आ रही एक बाइक से टैंपू की भिंडत हो गई। हादसे में वसीम ,रशीद समेत बाइक सवार बलवीर पुत्र सोबत सिंह निवासी गांव नगला जलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रशीद एवं बलवीर को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर घायलों के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।