26 नवंबर को लखनऊ की संविधान रक्षा यात्रा में शामिल होंगे हाथरस के कांग्रेसी

दिनांक 26 नवंबर दिन गुरूवार को लखनऊ में समान अधिकार और वोट की ताकत बचाने का संकल्प दोहराने वाली ‘संविधान रक्षा यात्रा’ में हाथरस से हाथरस से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे।
मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेसवार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पं॰ विवेक उपाध्याय ने की। यात्रा के जिला कोऑर्डिनेटर व अलीगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरवर शर्मा ने बताया कि यात्रा नेहरू भवन से शुरू होगी। गांधी प्रतिमा और एनसीसी भवन होते हुए यह हजरतगंज स्थित डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर समाप्त होगी, जहां पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस संघर्षरत है। गिरवर शर्मा ने कहा कि समान अधिकार और वोट की ताकत बचाने का संकल्प दोहराने हाथरस से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। जिला अध्यक्ष पं॰ विवेक उपाध्याय ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की नींव है और कांग्रेस हर नागरिक के वोट के अधिकार की रक्षा के लिए खड़ी है। वहीं, हेमंत सेंगर और मथुरा प्रसाद कुशवाह ने भी यात्रा में मजबूती से शामिल होने और संविधान बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान छोटे लाल उपाध्याय, नवीन उपाध्याय, रिंकू सिंह, राय साहब, भूपेंद्र कुशवाह, रितेश सिंह, अवधेश कुमार, राहुल, जीतू चैधरी, नाजिर कुशवाह व हिमांशु जय हिन्द मौजूद रहे। जिला कमेटी ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से लखनऊ पहुंचने की अपील की है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के पास सोमवार को एक टैम्पू एवं बाइक की आमने सामने जबरदस्त भिंडत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया । बताया जाता है कि कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी वसीम पुत्र मुशीर एवं रशीद पुत्र उस्मान एक टैंपू में सवार होकर सोमवार की दोपहर को जनपद कासगंज के ढौ़लना से पशु पैंठ से आ रहे थे। जैसे ही टैंपू गांव नगला जलाल के निकट पहुंचा। तभी सामने से आ रही एक बाइक से टैंपू की भिंडत हो गई। हादसे में वसीम ,रशीद समेत बाइक सवार बलवीर पुत्र सोबत सिंह निवासी गांव नगला जलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रशीद एवं बलवीर को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर घायलों के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।