कृष्ण कान्त शर्मा हाथरस जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोनीत

जलेसर रोड, सासनी निवासी कृष्ण कान्त शर्मा को हाथरस जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, यह मनोनयन सोमवार शाम करीब साढे छह बजे सासनी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमंत सेंगर के आवास पर हुआ। इस मौके पर हेमंत सेंगर समेत अन्य स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मनोनयन के बाद कृष्ण कान्त शर्मा ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए जिला अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। शर्मा ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा कांग्रेस की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बूथ और ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर पार्टी को नई मजबूती दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से निरंतर सहयोग और समर्थन की अपील भी की। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के पास सोमवार को एक टैम्पू एवं बाइक की आमने सामने जबरदस्त भिंडत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दो लोगों की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया । बताया जाता है कि कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी वसीम पुत्र मुशीर एवं रशीद पुत्र उस्मान एक टैंपू में सवार होकर सोमवार की दोपहर को जनपद कासगंज के ढौ़लना से पशु पैंठ से आ रहे थे। जैसे ही टैंपू गांव नगला जलाल के निकट पहुंचा। तभी सामने से आ रही एक बाइक से टैंपू की भिंडत हो गई। हादसे में वसीम ,रशीद समेत बाइक सवार बलवीर पुत्र सोबत सिंह निवासी गांव नगला जलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रशीद एवं बलवीर को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर घायलों के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।